फतेहपुर जिले के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के
जाफराबाद गाँव निवासी नाबालिग लड़की
शाम को घर से शौच के लिए गाँव से बहार गयी
हुयी थी। कि तभी आरोपी रवि कान्त और कृष्ण
कान्त जोकि बिल्हौर कानपुर के निवासी हैं
पीड़िता के पास आये और योजनाबद्ध तरीके से
मौका देख पीड़िता को दबोच लिया और रुमाल
में बेहोशी की दवा डालकर सुंघा दिया। जिसके
चलते पीड़िता बेहोश हो गयी और बेहोशी की
हालत में पीड़िता का अपहरण करके वह गैर जनपद
ले गया ।
जब पीड़िता को होश आया तो खुद को अनजान
जगह पाया। उसने आरोपी कृष्ण कान्त से पूछा
की हमको यहाँ क्यों लाया गया? आरोपी ने
कहा कि हमारे साथ तुम्हारी शादी हो चुकी है।
और तुम्हरी मौसी ने तुमको बेच दिया है। अब
तुमको हमारे साथ रहना है।
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ जबरजस्ती
शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये और विरोध करने पर
उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता जब
आरोपी के चुंगल से छूटी तो अपने साथ हुई घटना
की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद
पिता ने पुलिस थाने में जाकर नामजद तहरीर देकर
आरोपियों की गिरफ़्तारी कर न्याय की गुहार
लगाई।
वहीं क्षेत्राधिकारी कपिल देव मिश्रा ने
बताया कि घटना 8 जून की है। पुलिस ने मामला
दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए
जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपियों को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment