नयी दिल्ली (भाषा) सफदरजंग अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित मारपीट के बाद हड़ताल पर चले गये रेजीडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन द्वारा 100 सुरक्षाकर्मी तैनात करने के फैसले के बाद आज शाम हड़ताल वापस ले ली।

अस्पताल की ओपीडी में एंटीनेटल क्लीनिक में एक महिला मरीज द्वारा एक महिला डॉक्टर पर हमले के बाद रेजीडेंट डॉक्टर कल शाम हड़ताल पर चले गये थे।

परिसर में सुरक्षा कड़ी करने और डॉक्टर-मरीज अनुपात में सुधार करने की मांग को लेकर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से आपात सेवाएं प्रभावित हो गयी थीं।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने रेजीडेंट डॉक्टर संघ के सदस्यों के साथ अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव संजीव कुमार से स्वास्थ्य मंत्रालय में मुलाकात की जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सौ सुरक्षाकर्मी तैनात करने का फैसला किया गया।

घटना के संबंध में सफदरजंग थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top