*भाजपा नेता की स्कार्पियो में ढाई कुंतल गौ मांस बरामद* दो लोग गिरफ्तार, तीन फरार बताये जा रहे
कोंच (जालौन)। कोंच में गौकशी की घटनायें प्रतिदिन सुनायी देने लगीं थी। पुलिस की सख्ती के बाद भी मांस माफिया गौकशी करके चोरी छिपे मांस का व्यापार बड़े पैमाने पर कर रहे हैं और यह धंधा अब कसाई मंडी के आलावा गिरवर नगर के आस पास भी पनपने लगा है।कोंच कोतवाली पुलिस को आज उस समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गिरवर नगर इलाके में गौकशी करके एक स्कार्पियों गाडी में। गौमांस लादा जा रहा है और कैलिया रोड की तरफ से मध्य प्रदेश के दवोह की तरफ ले जाया जा रहा है।कोतवाली पुलिस बिना समय गबाये बताये गए स्थान पर पहुँच गयी और गौकशी करके गौमांस ले जा रही स्कार्पियों गाड़ी नम्वर यूपी 92 आर 0388 में गाय का ताजा मांस और आरोपिओं घेर कर पकड़ लिया और मय गौमांस के थाने ले आयी।जहां स्कार्पियो गाडी में ढाई कुंटल मांस जो पांच बोरो में बंद था बरामद किया और आरोपियों के पास से गाय के पैर और दो ताजी खालो के आलावा गौकशी में प्रयुक्त होने बाले औजारों में 3 छुरी और दो कुल्हाड़ी छोटी बड़ी पुलिस ने बरामद की हैं।और दो आरोपी जिनमें मोहम्मद शहनवाज पुत्र लल्लू निबासी बजरिया जालौन और नूर सफी उर्फ बाती पुत्र हनीफ कुरैशी निबासी गिरवर नगर कोंच को गिरफ्तार किया है और इस गौकशी में शामिल अन्य तीन लोग नदीम पुत्र स्माइल,अइया पुत्र मुन्ना,और शाहिद पुत्र झउआ निबासी सभी गिरवर नगर आराजी लाइन बताये गए हैं जो अँधेरे का लाभ उठाकर भाग जाने में सफल हो गए। कोतवाली के खेड़ा चैकी प्रभारी उमेश सिंह सिपाही सतेंद्र सिंह, शीश पाल, लायक सिंह आदि की भारी मेहनत का नतीजा है कि इस गौकशी करने बालो को मोके बारदात पर पकड़कर पुलिस ने भारी सफलता प्राप्त की। पीलिस टीम की इस सफलता पर नगरबासी इस साहसिक काम की जगह जगह सराहना कर रहे हैं। पकड़ी गयी स्कार्पियो गाड़ी नम्वर यूपी 92 आर 0388 जो एक जालौन कस्बे के विवेक श्रीवास्तव उर्फ विक्की पुत्र अरुण कुमार श्रीवास्तव की बताई जा रही है। इस गौमांस के धंधे में लगी स्कार्पियो में भारतीय जनता पार्टी की प्लेट लगी हुई है।और यह स्कार्पियो गाड़ी भारतीय जनता पार्टी के नेता जो जालौन निवासी है। बतायी। गयी है पुलिस ने आरोपियों को गोबध अधिनियम की धारा 358 और स्कार्पियो को धारा 207 एम.वी.एक्ट में सीज कर बड़ी कार्यबाही की है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि जिस भाजपा नेता की स्कार्पियों गाड़ी बतायी जा रही है वह विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गले में भाजपा का पट्टा डालकर चुनाव प्रचार में भी जुटा रहा है इतना ही नहीं वह पार्टी के एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का खासमखास भी बताता है।
0 comments:
Post a Comment