शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के
बीच आज खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना
अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर संसारपुर के
समीप से दर्जनों बोतल शराब के साथ दो तस्करों को
दबोच लिया गया है। गिरफ्तार किए धंधेबाज ऑटो पर सवार होकर
गंतव्य तक शराब पहुंचाने जा रहा था तभी पुलिस
की गिरफ्त में आ गया। पुलिस दोनों धंधेबाजों
की कुंडली खंगालने में जुट गई है।
बताया जाता है कि लेडी सिंघम के रुप में पुलिस
कप्तान की भूमिका निभा रही
मीनू कुमारी को गुप्त सूचना
मिली कि ऑटो पर सवार धंधेबाजों के द्वारा शहर में
शराब की खेप लायी जा रही
है। सूचना मिलते ही चौकस हुई पुलिस के द्वारा
जाल बिछा दिया गया। शक के आधार पर जब एक ऑटो
की तलाशी ली गई तो रॉयल
स्टेग ब्रांड की 750 एमएल की 26
बोतल शराब बरामद कर ली गई और भागलपुर जिले
के बिहपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर मनोहरपुर
निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी
शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र शर्मा तथा
खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरदासचक
निवासी संजय वर्मा के 20 वर्षीय पुत्र
अखिलेश शर्मा को दबोच लिया गया। मौके से BR10P-8291
नंबर की ऑटो को भी पुलिस के द्वारा
जब्त कर लिया गया है। बहरहाल, शराब कारोबारियों के विरुद्ध
अनवरत चलाए जा अभियान से कारोबारियों के बीच
हड़कंप व्याप्त है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top