(भाषा) भुवनेश्वर के ओल्ड टाउन क्षेत्र में 15 फुट गहरे मेनहोल में गिरी 75 वर्षीय एक महिला को आज दमकलकर्मियों ने बचा लिया।

यह बुजुर्ग महिला कल मेनहोल में गिर गयी थी और उसे पूरी रात इसके अन्दर गुजारनी पड़ी।

राहत एवं बचाव अभियान में शामिल दमकल अधिकारी रमेश माझी ने बताया कि करीब 10 घंटे के बाद मेनहोल से निकाली गयी महिला की हालत स्थिर है।

माझी ने कहा ‘‘ पुलिस ने हमें इस घटना की सूचना सुबह सात बजकर 20 मिनट पर दी थी। हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक सीढ़ी की मदद से मेनहोल में घुसे और महिला को बचा लिया। महिला के सिर पर कुछ चोटें लगी है।’’ महिला को इलाज के लिए यहां कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

महिला ने बताया कि वह कल रात लगभग आठ बजे मेनहोल में गिर गयी थी लेकिन किसी ने इसे नहीं देखा।

स्थानीय लोगों ने आज सुबह मदद के लिए चिल्लाने पर उसकी आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top