नवी अहमद :-, राठ: पुलिस और परिजनों को अपने अगवा की झूठी कहानी रचने वाले युवक को इलाकाई पुलिस ने दूसरे जनपद से उसकी प्रेमिका के घर से दबोच लिया है। कोतवाली पहुंची प्रेमिका ने शादी करने की बात पर वह मुकर गया। प्रेमी प्रेमिका का ड्रामा देर शाम तक चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने प्रेमिका से तलाक के पेपर मंगवाए है।
कोतवाली प्रभारी शैल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र रामसिंह ने पिता से मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे मगर मना कर दिया गया। घर में खुली परचूनी की दुकान का सामान खरीदने सोमवार को राठ आया हुआ था। रात करीब आठ बजे उसने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि रामलीला मैदान के पास से उसका अपहरण कर चारपहिया वाहन में डाल कर कहीं ले जा रहे हैं। परिजन देर रात कोतवाली पहुंचे तथा कथित अपहरण की बात बताई। कोतवाली प्रभारी ने कथित अपह्रत युवक को फोन कर उससे जानकारी ली। जिस पर युवक अपहरण की कहानी गढ़ता हुआ कोतवाली प्रभारी को गुमराह करता रहा। रविवार को पुलिस युवक की लोकेशन लेते हुए जनपद जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाना पहुंच गई। जहां पर युवक अपनी प्रेमिका के घर पर आराम करता हुआ मिला। जिसे उठाकर पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई तो उसकी 25 वर्षीय तलाक शुदा प्रेमिका भी पीछे पीछे कोतवाली जा पहुंची तथा अपने प्यार का इजहार करते हुए वीरेन्द्र सेशादी करने की बात की। किन्तु कोतवाली पहुंचते ही वीरेंद्र ने उम्र में पांच वर्ष बड़ी तलाकशुदा युवती से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। प्रेमी-प्रेमिका के बीच तकरार बढ़ गई। आखिरकार कोतवाली मे देर शाम 8 बजे तक प्यार का ड्रामा चला तोे पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेकर युवती से उसके तलाक के पेपर लाने को कहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment