बिहार / बेतिया। प0 चम्पारण बेतिया नगर क्षेत्र के तुराहाटोलि मे
कल रात चाकू मारकर एक कि हूई हत्याके बाद शव को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच मे जुटी
है ।दरअसल कल रात चाकू मारकर एक कि हूई हत्या के विरोध में
उग्र जनता ने शहर के सोआ बाबू चौक को जाम कर जगह-जगह
आग जलाकर विरोध प्रदर्शन किया । पुलिस द्वारा भीड़
पर बहुत मस्कत के बाद काबू पाया गया । सूत्रानुसार बताया जा रहा
है कि मामला प्रेम प्रसंग का था। पास के ही
पड़ोसी के लडक़ी के साथ चक्कर चल
रही थी। प्रेमप्रसंग में ही
मृतक अभिषेक उर्फ बड़का की हत्या हुई। घटना के
संबंध में बताया जाता है कि अभिषेक उर्फ बडका एक
लड़की से प्रेम करता था उसी
लड़की से उसके दोस्त भी प्रेम करते थे।
इसी बात को लेकर हुई नोक झोंक में मृतक अभिषेक
कुमार पुरानी गुदरी निवासी वार्ड
नंबर 10 को चाकू घोंपकर दोस्तों ने ही हत्या कर
दी। लड़की को पुलिस ने पूछताछ के लिए
काली बाग ओपी लाया गया था। हालांकि
की सूत्रानुसार लड़की अपने भाई को
ही हत्या का आरोपी बता रही
है। पुलिस पूछताछ के बाद हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के
लिए छापेमारी कर रही है। यह
भी बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर कुछ
देरी तक मार पीट भी हुई है।
पुलिस का मानना है कि मामले का खुलासा जल्द हो जाएगा और
दोषी जल्द सलाखों के पीछे होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment