रुड़की के केल्हनपुर गांव में देर रात उत्तराखंड पम्प एंड पाइप गोदाम
में मेघराज और इंद्र की अज्ञात बदमाशों ने
धारदार हथियारों से बेहरेहमी से की
हत्या, दोनों ही मृतक शेरपुर के थे
निवासी, दोनों व्यक्ति गोदाम में करते थे
चौकीदारी, बदमाश मेघराज के कान काट
अपने साथ ले गए एसपी देहात समेत कई थानों
की पुलिस ने गांव में डाला डेरा ,बदमाश गोदाम में
लगी डीवीआर
भी अपने साथ ले गए,मौके पर
ग्रामीणों की भारी
भीड़,डॉग स्केड टीम और फिंगर
प्रिंट एक्सपर्ट टीम पहूंची मौके
पर,एस.एस.पी हरिद्वार समेत सभी
आला अधिकारी मौके पर  पहुंची और
दोनों शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल
अस्पताल रुड़की ले आई है ।
इस दौरान काफी संख्या में लोग मौके
पर इकट्ठा है ग्राम शेरपुर में एक साथ दो हत्याओं से गांव
में मातम छाया हुआ है । शेरपुर निवासी इंदर सिंह
सैनी (70वर्ष) व उनका भतीजा
मेघराज सैनी (52वर्ष ) रोजाना की
भांति रात भी ग्राम डडेडी- केलनपुर
मार्ग स्थित उत्तराखंड पंप एंड पाइप्स नामक
फैक्ट्री में चौकीदारों करने के लिए गए
थे सुबह जब काफी दिन निकले तक
भी दोनों गांव नहीं पहुंचे तो परिजनों को
शक हुआ और फैक्ट्री जाकर मामले
की जानकारी करने लगे उधर इस
सूचना को फैक्ट्री मालिक तक भी
पहुंचा दिया। मौके पर पहुंच कर देखा तो दोनो मृत पड़े मिले।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके
पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें
पोस्ट मार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल ले
गई । एक साथ दो मौतों से ग्राम वासी गहरे सदमे
में है । लोग दुखी हैं कि सीधे सच्चे
लोगों को आखिर चौकीदारी करते हुए
बदमाशों ने किस कारण मौत के घाट उतारा

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top