खगड़िया जिले के चौथम थाना अंतर्गत अग्रहण गांव में महज
घोड़ा चरने के सवाल पर मासूम छात्र के नाम हैवानियत
की गाथा लिखने वाले जदयू विधायक पन्ना लाल पटेल
के रिश्तेदारों के विरुद्ध न केवल प्राथमिकी दर्ज कर
ली गई है बल्कि लेडी सिंघम के रुप में
पुलिस कप्तान की भूमिका निभा रही
मीनू कुमारी ने
एसडीपीओ को मामले की
जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने का भी आदेश दे
दिया है। बात अलग है कि पुलिस कप्तान को गंभीरता
से लेते ही विधायक के तीनों रिश्तेदार
भूमिगत हो गए हैं। बताया जाता है कि विधायक पन्ना लाल पटेल
के तीन करीबी रिश्तेदार
नरेश सिंह,श्रवण सिंह तथा धारो सिंह ने खुलेआम
दबंगई दिखाते हुए मासूम छात्र नीतिन को महज
इसलिए पीट -पीटकर अधमरा कर दिया
क्योंकि उसने विधायक के रिश्तेदारों के घोड़े को अपने खेत में
चरने से रोक दिया था। छात्र के शरीर पर पड़े कोड़े
से पिटाई के निशान चीख-चीखकर
हैवानियत की कहानी बयां कर रहे थे।
बावजूद इसके प्राथमिकी तक दर्ज
नहीं की गई । बात जैसे
ही पुलिस कप्तान मीनू
कुमारी तक पहुंची, उन्होंने मामले को
संज्ञान में लेते हुए तत्क्षण ही न केवल
प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया बल्कि यह
स्पष्ट कर दिया कि कानून सबके लिए बराबर है और
एसडीपीओ को मामले की
गंभीर जांच कर दोषियों को जेल भेजने का आदेश
जारी कर दिया गया है। बताया जाता है कि अरुण सिंह
के खेत में लगी धान की फसल को गांव
के ही नरेश सिंह आदि के घोड़े ने व्यापक पैमाने पर
नुकसान पहुंचा दिया था। जिसका विरोध किए जाते ही
दोनों पक्षों के बीच तनातनी शुरु हो गई।
ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव
की कोशिश के बाद भी दोनों पक्षों के
बीच मारपीट शुरु हो गई।
जख्मी नितिन कुमार की बात़ों पर अगर
ऐतबार करें तो घोड़े द्वारा धान का बिचड़ा नष्ट कर दिए जाने
की शिकायत से नाराज होकर नरेश सिंह, श्रवण
सिंह एवं धारो सिंह आदि हमारे घर पहुंचे और
मारपीट करने लगे। ग्रामीणों द्वारा
बीच-बचाव किए जाने के कारण उस समय वह लोग
तो वापस चले गए, लेकिन गुरुवार की शाम
सभी ने उसे घेरकर कोड़े से जमकर पिटाई
की और स्पष्ट कहा कि घरवालों को जाकर कह
देना कि घोड़ा इसी तरह चरता रहेगा। अगर विरोध
जताने की कोशिश की तो अंजाम सबका
यही होगा।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top