चाकू, तमंचा, कारतूस सहित चोरी कि मोटरसाइकिल, बरामद

गाज़ियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह के आदेशनुसार पुलिस अधीक्षक नगर आकाश तोमर के निर्देशन मे एवं क्षेत्रीय अधिकारी नगर द्वितीय द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिहानीगेट निरीक्षक के कुशल नेतृत्व मे बीती रात शिवम होम्योपैथिक फार्मेसी डीपीएस कट के पास चैकिंग कर रहे उपनिरीक्षक मुनेश कुमार, दिनेश कुमार, सिपाही विशाल राठी, पुषपेन्दर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, दिनेश कौशिक, सचिन शर्मा ने मुखबिर कि सूचना पर मोटरसाइकिल सवार तीन चोरो को गिरफ़्तार किया है तथा पुलिस को उपरोक्तो से चाकू, तमंचा, कारतूस सहित चोरी कि मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ़्तार किये गये अभियुक्तगणों के नाम निरज शर्मा उर्फ टिल्लू पुत्र वेदप्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ जनपद मेरठ, शाहरूख पुत्र असलम निवासी माता कॉलोनी सम्राट चौक थाना विजयनगर जनपद गाज़ियाबाद, दीपक उर्फ मोहित उर्फ शेरा पुत्र छतर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना विजयनगर जनपद गाज़ियाबाद है।
   पुलिस की जानकारी के अनुसार निरज शर्मा उर्फ टिल्लू पूर्व मे हत्या के मुकदमे मे जेल जा चुका है तथा उपरोक्त वर्तमान मे थाना मेडिकल जनपद मेरठ से हत्या के मुकदमे मे डेढ साल से वांछित चल रहा है। पुलिस ने अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उपरोक्तो को जेल भेज दिया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top