लखनऊ, कोलकाता से अमृतसर जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस के शौचालय में बम मिलने से ट्रेन में हडकंप मच गया । बम निरोधक दस्ते ने समय रहते विस्फोटक को नष्ट कर दिया जिससे एक बडी साजिश को नाकाम कर दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक (रेलवे) सौमित्र यादव ने आज यहां बताया कि कोलकाता से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस रात वाराणसी से लखनऊ के ट्रेन रवाना हुई । मध्यरात्रि के बाद ट्रेन जब सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर रवाना हुई तो एसी कोच बी-3 में सफर कर रहा एक यात्री शौचालय में गया और वहां एक प्लास्टिक की थैली में रखे संदिग्ध विस्फोटक होने की सूचना ट्रेन के सुरक्षाकर्मियों को दी गई ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top