उद्घाटन पर लाइसेंस समाप्त चालक ने दौड़ाई बस
महोबा
एक ओर सूबे के मुख्यमन्त्री वाहन चेकिंग के निर्देश दे रहे है, चेकिंग दौरान वाहनों व वाहन चालकों के प्रपत्र देखे जा रहे है, लेकिन गुरूवार को महोबा डिपो के उद्घाटन अवसर पर जिस वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया उस वाहन चालक के लाइसेंस की वैद्यता चार माह पहले समाप्त हो गयी थी। ताज्जुब इस बात का है कि लाइसेंस की वैद्यता समाप्त चालक से ही डिपो की बस का उद्घाटन करा दिया गया है। इस बात का प्रमाण डिपो की बस में चालक का नाम, मोबाईल नम्बर व लाइसेंस की वैद्यता अंकित देख लगाया जा सकता है।
बताते चले महोबा डिपो का लोकार्पण होते ही डिपो के नये भवन से बसों का संचालन प्रारम्भ हो गया है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि जहां एक ओर शासन द्वारा प्रदेश भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और लाइसेंस, सीट बैल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने के लिये जागरूक करते हुये नियमों का उल्लघंन करने वालो के चालान किये जा रहे है, वही दूसरी ओर महोबा डिपो के उद्घाटन के मौके पर जिस चालक को हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया गया उस चालक के लाइसेंस की वैद्यता समाप्त अंकित नजर आ रही है लेकिन फिर भी चालक वाहन लेकर रवाना हो गया। इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा।

0 comments:
Post a Comment