झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र से एडीएम का स्टेनो अचानक रहस्यमय ढंग से गायब हो गये। आरोप है कि उनका एक पान की दुकान से कार सवारों ने अपहरण किया है। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर तलाश शुरु कर दी है।

झांसी जनपद के सदर बाजार थाना प्रभारी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित एक पान की दुकान पर एडीएम का स्टेनो राघवेन्द्र आये हुए थे। जहां कुछ लोग कार से उन्हें अपने साथ जबरन ले गये। घटना होते ही हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये  हैं और मामले की जानकारी कर तलाश शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नही लगा है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top