खगड़िया जिले के पसराहा थाना अंतर्गत तेलिया
बथान गांव में रक्षक से भक्षक बना बिहार पुलिस
का एक जवान पड़ोसी गांव की किशोरी को
अपनी हवश का शिकार बना डाला। महादलित
परिवार की किशोरी द्वारा शोर मचाए जाने के
बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों की फौज भी जमा
हो गई,लेकिन सभी के चंगुल से आरोपी जवान
फरार हो गया। हालांकि मामला संज्ञान में
पुलिस कप्तान मीनू कुमारी के संज्ञान में आते ही
न केवल प्राथमिकी कर ली गई है बल्कि एसपी के
द्वारा आरोपी जवान की गिरफ्तारी का आदेश
भी जारी कर दिया गया है। महिला
थानाध्यक्ष किरण कुमारी की देख-रेख में
पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। महिला थाना पहुंची पसराहा थाना अंतर्गत
तेलिया बथान गांव की 14 वर्षीय नाबालिग
किशोरी अन्नु कुमारी (काल्पनिक नाम) ने
बताया कि पड़ोसी गांव नवटोलिया गांव
निवासी शंकर सिंह के पुत्र श्रवण सिंह ने उसके
साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
सोमवार के लगभग 3 बजे जब वह शौच के लिए घर से
निकली थी तो मौका ताड़कर
बिहार पुलिस के जवान श्रवण कुमार ने उसका मुंह
बंद कर दिया और मकई के खेत में ले जाकर उसके
साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ
महिला थाना पहुंचे पड़ोसियों ने बताया कि
घटना के बाद पीड़िता की शोर सुनकर पहुंचे
आसपास के हम सभी पड़ोसियों ने उसे पकड़ भी
लिया लेकिन आरोपी के पिता व भाई ने जबरन
उसे छुड़ा लिया और अपने साथ लेते गये। जाते-जाते
बिहार पुलिस के उस आरोपी जवान व उनके
परिजनों ने केस नहीं करने की धमकी भी दी है।
पीड़िता के परिजनों ने कहा कि इस मामले की
शिकायत जब सरपंच से की गई तो उससे फैसला
अपने ही स्तर से कर देने की बात कही और
शिकायत लेकर जब वह लोग पसराहा तो पसराहा
थाना पुलिस के द्वारा महिला थाना भेजा
गया। बहरहाल, इस घटना को लेकर समाज में
आक्रोश व्याप्त है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment