हरदोई। आदर्श गुप्ता। कोथावां
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों
के साथ की जा रही चिकित्सीय
लापरवाही व कमीशन बाजी रुकने का
नाम नहीं ले रही। मामला कोथावां
ब्लाक के जैतखेड़ा गठिया के कालीचरन
का है जो 5 अगस्त की रात करीब 10
बजे अपनी बहू शालिनी को 108
एम्बुलेंस से डिलीवरी के लिए लाए
लेकिन यहां मौजूद स्टाफ ने ना सिर्फ
गलत राय दी बल्कि हरदोई रेफर करने के
बहाने कोथावां के साई अस्पताल भेज
दिया जहां उनसे नार्मल डिलीवरी पर
10 हजार वसूल लिए गए जो वह गेहूं
बेंचकर लाया उसका कहना है यदि
सरकारी अस्पताल में यह डिलीवरी हो
जाती तो ना सिर्फ सरकार से दवा व
आर्थिक मदद मिलती जबकि यहां मैं लूट
गया। पीड़ित ने सीएमओ,
जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री व
प्रधानमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर
दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की
मांग की है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top