100 नं ने पकड़ा कालाबाजारी के दो सौ लीटर मिट्टी का तेल
विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से चल रहा खेल
चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
अमेठी । जिले के अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा इबादुल्ला पूरे शिव बक्श में कोटेदार कालाबाजारी के लिए चोरी से मिट्टी का तेल मंगलवार की सुबह वाहन पर लाद रहा था तभी ग्रामवासियो को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल कालाबाजारी की सूचना डायल 100 नं को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी तेल समेत वाहन व ड्राइवर को कब्जे में लिया ।
कालाबाजारी की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से की गयी थी लेकिन कोटेदार के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गयी ।
ग्राम सभा इबादुल्ला के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार द्वारा सरकारी राशन व मिट्टी का तेल हमेशा काला बाजारी किया जाता है जिसकी शिकायत भी जिम्मेदार अधिकारियों को समय समय पर की जाती रही किंतु शिकायत का कोई असर न होते देख कोटेदार द्वारा एक बार फिर मिट्टी तेल की काला बाजारी करने की तैयारी थी। ग्रामीणों की माने तो जैसे ही वाहन कोटेदार के घर मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे पहुंचा। वाहन पर 200 लीटर तेल लादा ही जा रहा था। कि ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दी। मिट्टी का तेल लादकर वाहन जैसे ही सड़क पर पहुंचा, सामने से पहुंची पुलिस ने रोक लिया। पुलिस की पूछताछ में वाहन चालक ने कोटेदार के यहां से मिट्टी का तेल लादने की बात को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने 200 लीटर तेल जब्त करते हुए वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया। पूर्ति निरीक्षक सीताराम की माने तो मामले की जानकारी होने के बाद वह कोटेदार की सरकारी दुकान पर अभिलेखों की जांच करने पहुंचे। किंतु कोटेदार मौके पर नहीं मिले।
-कोटेदार ने नहीं दिया स्पष्टीकरण का जबाब
कोटेदार द्वारा राशन व तेल की कालाबाजारी का खेल नया नहीं है। इसके पहले भी उक्त कारनामे कर चुके है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति निरीक्षक से की थी। जिसपर विभाग ने कोटेदार के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर सही जबाव देने की बात कही थी। समय सीमा समाप्त होने को है किंतु अभी तक कोटेदार ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
0 comments:
Post a Comment