चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी

अमेठी । जिले के पीपरपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत रुदौली गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया.

थानाक्षेत्र के गांव निवासी जगदीश प्रसाद गुप्ता की 24 वर्षीय पुत्री कविता गुप्ता का शव मंगलवार को अपरान्ह एक बजे गले में रस्सी लगी घर के एक कमरे में लगे लोहे के राड से लटकता हुआ दिखाई दिया। बताया जाता है कि उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। घर आने पर जब परिजनों ने देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजन व ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दिया। घटना की सूचना पाकर हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष पीपरपुर डी के सिंह ने शव को उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के चाचा राजेंद्र गुप्ता की तहरीर पर आत्महत्या का मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top