जबलपुर में एक नाबालिग लड़की की 10 लड़को ने किया सामूहिक बलात्कार…
जबलपुर:- जबलपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेंप का मामला सामने आया है।जहां दरिंदगी से भरे लड़कों ने मानवता को पूरी तरह शर्मशार कर दिया*
नाबालिग लड़की से 2 या 3 नही 10 लड़कों ने गंदा काम किया है।खबर के मुताबिक पूरा मामला जबलपुर के देव कॉलोनी का है।पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के पीड़ित नाबालिग लड़की के पड़ोसी हैं और कुछ दूर की कॉलोनियों के हैं। सभी 10 लड़को ने इस वारदात को देव कॉलोनी के पास स्थित एक मैदान में इस गंदी घटना को अंजाम दिया।पीड़ित नाबालिग लड़की 10वीं क्लास की छात्रा है। इस लड़की ने थाने में FIR दर्ज कराते हुए सभी 10 लड़कों के नामों का भी खुलासा किया है।
जिसके आधार पर पुलिस ने 8 आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकि बचे 2 आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर आरोपी पीड़ित लड़की के पड़ोसी और स्कूल में उसके सीनियर हैं। पुलिस की माने तो पकड़े गए सभी आरोपी भी नाबालिग हैं और सभी एक-दुसरे से अच्छे से जानते हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि पुलिस बाकि आरोपियों की तलाश में जुट गई है


0 comments:
Post a Comment