पिता ने किया रिश्ते का क़त्ल, 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) समाचार
रिश्ते को तार-तार कर देने वाली विकृत मानसिकता की एक घटना आपके रोंगटे खड़े कर देगी। सहारनपुर में एक पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर डाला। घर की दहलीज के अंदर जब बेटी को अपनी आबरु सुरक्षित नहीं लगी तो उस ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो इस घटना का पता चल सका। लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर देते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पूरे रामपुर मनिहारान क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।_
_घटना सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे की है। 13 साल की पीड़िता लड़की की मां के मुताबिक 11 सितंबर की रात करीब 9:00 बजे वह घर पर नहीं थी। इसी दौरान घर पर मौजूद उसकी 13 साल की बेटी चिल्ला उठी। शोर शराबा सुनकर वह घर पहुंची तो उसने देखा कि बेटी सहमी हुई थी. पत्नी के पैरों तले से उस समय जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि घर की दहलीज के अंदर बाप ने ही बेटी पर बुरी नियत डाली है। इस घटना के बाद पत्नी ने अपना फर्ज निभाते हुए पति के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी और पुलिस को बताया कि उसके पति ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि जिस वक्त बाप ने घर की दहलीज के अंदर बेटी के साथ विकृत मानसिकता दिखाते हुए इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की उस समय पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी और इसी ग़ैर मौजूदगी में पति ने बेटी के साथ यह घटना करने की कोशिश की।_
👉🏻 *_पुलिस भी रह गई हैरान_*
_रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी की रहने वाली यह महिला जब पुलिस थाने में अपने ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस हैरान रह गई। पुलिसकर्मी उस समय और हैरान हो गए जब महिला ने बताया कि उसके पति ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने विकृत मानसिकता के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चित हो रही है और इस घटना ने एक बार फिर से बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है।
0 comments:
Post a Comment