देवरिया : जनपद के शेरवा
बभनौली गांव की
एक महिला के फोन पर एक माह
पूर्व अचानक फोन की
घंटी बजी।
महिला ने जब फोन उठाई तो एक अंजान
व्यक्ति से बात होने लगी।
बात ही बात में उस व्यक्ति
ने महिला से एटीएम का
कोड नंबर मांगने लगा। जिस पर महिला
ने एटीएम न होने
की बात कही,
तो आरोपी युवक ने महिला
के परिवार का लोकेशन लेते हुए बेटे
की नौकरी दिलाने
की बात कहने लगा और
कहा कि लखनऊ से राज बोल रहा
हूं।
महिला उस व्यक्ति के झांसे मे आ गई।
फिर उस व्यक्ति ने एक खाता नंबर दिया,
जिसमें महिला ने सेंट्रल बैंक खुखुंदू से
तीन बार में (5500,
20500, 9000) कुल 35500 रुपया
लोगों से ब्याज पर पैसा लेकर उसके खाते
मे डाल दी, लेकिन महिला
उस व्यक्ति के बारे में कुछ
नहीं जानती
थी और महिला को बेटे के
नौकरी दिलाने के नाम 35
हजार के ठगी का शिकार
बनाया और युवक अब महिला से संपर्क
तोड़ लिया। ठगी
की शिकार महिला पुलिस को
तहरीर देकर न्याय
की गुहार लगाई।

0 comments:
Post a Comment