अमेठी- जनपद के मुसाफिरखाना तहसील मुसाफिरखाना में एन0एच0आई0 का मुवाबजा हड़पने के प्रयास की साजिस मे एस0डी0एम0 मुसाफिरखाना ने चार नामजद व अन्य के खिलाफ स्थानीय कोतवाली मे प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस मामले मे तीन नामजद को गिरफतार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
गिरफतार लोगो के पास जालसाजी से सम्बधित आईडी प्रूफ बरामद हुआ है।बता देकि धरौली निवासी मगरूं पुत्र राम दास दषको से लापता है। इनका मुवाबजा 67 लाख 41 हजार हड़पने की साजिष कर कुछ लोगो ने फर्जी आधारकार्ड पैनकार्ड व बैंक मे खाता खुलवाकर खुद को मगरूं बता मुवाबजा हड़पना चाहते थे।
उपजिला अधिकारी अभय कुमार पाण्डेय की सर्तकता से जालसाज प्रषासनके जाल मे फंस गये। गहराई से छानबीन करने पर पर स्पष्ट हूआ कि मंगरू हकीकत मे जुगल किषोर पुत्र दातादीन निवासी बैदौलिया जिला सुलतानपुर है।
इस मामले मे उपजिला अधिकारी ने कमलाकान्त सिंह निवासी गाजनपुर रमेष तिवारी पिछौरा सहित चार नामजद के खिलाफ धारा 419 420 467 468 471 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे अज्ञात भी शामिल है तीन नामजद को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
0 comments:
Post a Comment