ग्वालियर| शहर में महज एक पखवाड़े में घर में घुसकर
हथियार बंद बदमाशों ने परिजनों पर कट्टा अड़ाकर गैंग रेप
की वारदात को अंजाम दिया है। बिजौली
क्षेत्र में मजदूर परिवार के घर में आधी रात 5
हथियार बंद बदमाशों ने और मां और दो भाइयों को बंधक बनाकर
11 साल की बच्ची के साथ सामूहिक
दुष्कर्म किया । भिंड जिले में रहने वाला मजदूर परिवार
बिजौली क्षेत्र में कच्चा मकान बनाकर
वही रहने लगा । परिवार में पति पत्नि के अलावा
11 साल की बेटी एवं 2 बेटे हैं,
जबकि पीड़ित के पिता मुरार में मजदूरी
करते हैं। नाबालिग किशोरी की मां के
मुताबिक रात करीब एक बजे वे अपने
तीनों बच्चों के साथ सो रही
थीं। तभी पांच बदमाश उनके घर में
घुस आए। एक बदमाश ने उनके दोनों बेटों पर कट्टा तान दिया
और 11 साल की बेटी को दूर ले गए।
इस दौरान तीन बदमाश बाहर खड़े रहे। इसके बाद
एक बदमाश ने उनकी बेटी के साथ
दुष्कर्म किया।
बिजौली थाना पुलिस ने मजदूर परिवार के घर में
दहशत और दुष्कर्म के मामले में तीन बदमाशों को
नामजद भी किया है। बदमाश पीड़ित
परिवार के गांव के ही हैं। दुष्कर्म की
घटना बुधवार की रात की है। पुलिस
पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम ने भी
जांच की है।
पीड़ित परिवार बेहद डरा और सहमा रहा
बदमाशों के घर से भाग जाने के बाद पीड़ित परिवार
बेहद डरा और सहमा रहा। बेटी एवं दोनों बेटे रात
भर डर के कारण झोपड़ी में सहमे बैठे और रोते
रहे। सुबह घटना की सूचना बिजौली
थाना पुलिस को दी गई। 11 साल की
बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर
पहुंची। फोरेंसिक टीम भी
मौके पर पहुंची और जॉच पड़ताल की।
हालाकि शुरूआती जांच में पुलिस ने तीन
बदमाशों की पहचान कर ली है,जो कि
पीड़ित परिवार के गांव के ही बताए जा
रहे हैं।- हैरानी इस बात है कि घटना
की रिपोर्ट पीड़ित परिवार ने गुरूवार
की अल सुबह ही बिजौली
थाना में कराई,लेकिन बीते एक पखबाड़े में घर में
घुसकर लूट पाट एवं गैंग रेप की वारदात से नाकाम
पुलिस का चेहरा उजागर न हो इसलिये बुधवार-गुरूवार
की दरम्यानी रात हुई इस घटना को
बिजौली पुलिस ने ही करीब
48 घंटे से ज्यादा वक्त तक वरिष्ठ अधिकारियों से छुपाये रखा।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top