चित्रकूट  में चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में बबली कोल गिरोह का एक इनामी डकैत मारा गया ।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल रात मानिकपुर इलाके में मटिहा गांव के पास किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए डकैतों के आने की सूचना मिली । इस सूचना पर मानिकपुर थाने के अलावा अन्य थानों की पुलिस ने मरवाडिया के जंगल में डकैतों को घेर लिया । खुद को घिरा देख डकैतों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी । पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिससे एक डकैत गोली लगने से मारा गया जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गये। जिसकी शिनाख्त कुख्यात शार्प शूटर शारदा कोल के रुप में की गई । डकैत के पास हथियार बरबामद किए गये । मारे गये बदमाश पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top