अशोक श्रीवास्तव अमेठी
अमेठी :मुसाफ़िरखाना कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज चौकी से जुड़े गांव पूरे बेनीराय मजरे टिकरिया की एक पंद्रह वर्षीय किशोरी की नहर में डूबने से मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत कर चार घटे बाद शव को बरामद किया।
देर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम शारदा सहायक खंड 49 नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की डूबकर मौत हो गई।
अलीगंज चौकी क्षेत्र के गाव पूरे बेनीराय मजरे टिकरिया निवासी राकेश शर्मा की पंद्रह वर्षीय पुत्री शनिवार की शाम लगभग आठ बजे घर से शौच के लिए जाने की बात बताकर निकली थी लेकिन देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। लेकिन कुछ पता न चल सका। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने अलीगंज-चंदौकी मार्ग पर बने पुल पर उसे बैठी हुई देखने की बात बताई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन शुरू की। चार घटे के अथक प्रयास के बाद किशोरी का शव पुल से लगभग तीस मीटर आगे मिला। किशोरी की मां ने कोतवाली में दर्जनों महिलाओं के साथ हंगामा काटा और अपने ही परिवार के एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका मोबाइल तीन दिन पूर्व गायब हो गया था। मोबाइल फोन की चोरी का आरोप राजेंद्र की पत्नी ने किशोरी के ऊपर लगाते हुए उसे प्रताड़ित भी किया था। थाने पर मृतक की मा पूनम ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मेरी बेटी को प्रताड़ना कई दिनों से दी जा रही थी जिसके चलते उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया। कोतवाल राम राघव सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है, जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment