पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास
अशोक श्रीवास्तव अमेठी
अमेठी : जिले के जगदीशपुर थानान्तर्गत रनकापुर निवासी युवक ने पड़ोस की एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक किशोरी अपनी बहन के घर दीना तिवारी का पुरवा गई थी। उसे घर लाने के लिए किशोरी के पिता ने पड़ोसी लाल जी से अनुरोध किया। लालजी बिना किसी परिजन को साथ लिए बाइक से रविवार को किशोरी को लाने चला गया। जब वह वापस आ रहा था तो कटेहटी के पास बंद पड़े भट्ठा पर उतारकर बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग के चिल्लाने पर लोग इकट्ठे हो गए तभी मौका पाकर वह वहां से भाग निकला। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राम औतार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजा गया है।
0 comments:
Post a Comment