रिपोर्ट अशोक पांडेय
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अत्ता नगर में दिनांक 28 ,29/ 8 /2017 की रात्रि को मेवालाल लोनिया के घर पर डकैती हुई थी जिस संबंध में थाना गौरीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 986 /17 धारा 396, 412 भारतीय दंड विधान के तहत पंजीकृत किया गया था . घटना के शीघ्र अनावरण करने एवं घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी पूनम सिंह ने टीम गठित कर निर्देशित किया था . प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.
अपर पुलिस अधीक्षक बी. सी. दुबे ने बताया कि दिनांक 03-09-2017 को समय 2:15 थाना गौरीगंज प्रभारी श्री अनिरुद्ध सिंह मय हमराही क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि उक्त घटना में शामिल दो व्यक्ति ताला बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बैठे हैं .सूचना पर विश्वास कर टीम के द्वारा घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया गया. दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 28, 29 /अगस्त 2017 की रात में आत्तानगर में डकैती डालने वा विरोध करने पर घर वालों को मारपीट कर घायल करने की बात स्वीकार की और लूटे गए माल की भी बरामदी कराई. घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है. घटना में जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया उनमें मोहम्मद निजाम पुत्र कुल हसन निवासी ग्राम भैसना थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ, दूसरे मुल्जिम में तस्लीम उर्फ कल्लू पुत्र नासिर ग्राम भैसना थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ जिनके पास से पुलिस ने एक अदद लाठी और एक अदद कुल्हाड़ी एक अदद बैग भरा हुआ जिसमें कार्ड पासबुक खतौनी एक अदद सी डी गाना कैसेट, पेटीकोट ब्लाउज बरामद किया. इन दोनों अभियुक्तों के खिलाफ प्रतापगढ के थाना सांगीपुर में एवं जनपद अमेठी के थाना अमेठी में दोनों को मिलाकर के लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है .अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में अनिरुद्ध प्रताप थाना गौरीगंज, उप निरीक्षक शिवा कांत पांडेय क्राइम ब्रांच , उप निरीक्षक राम विलास यादव थाना गौरीगंज , ज्ञानेंद्र सिंह क्राइम ब्रांच , नरेंद्र सिंह क्राइम ब्रांच, विनीत कुमार, रबीन्द्र सिंह, मनीष कुमार, पंकज कुमार ,अनूप कुमार सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी के शामिल रहे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


0 comments:
Post a Comment