जौनपुर, ।जिले के  बदलापुर थाना क्षेत्र के डढवा गांव के पास अज्ञात बदमाशो ने तगादा के लिए निकले एक व्यापारी को गोली मारकर भाग निकले। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस  ने उसे पहले बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गयी जहाँ  डाक्टरो ने उसकी हालत नाजुक देखते वाराणसी रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर का निवासी रवि अग्रवाल साईकिल का व्यापार करता है। वह आज तगादा करने के लिए महराजगंज निकला था। जैसे ही वह महराजगंज रोड़ पर डढवा गांव के पास पहुंचा था कि मोटर साईकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर जबरदस्त फायरिंग कर दिया। एक गोली उसके कंधे के पास लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गये जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के पिछे लूट का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top