मार्ग दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
अमेठी । संग्रामपुर विशेषरगंज मार्ग पर मालती नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने राम बालक 25वर्ष निवासी सन्ग्रामपुर की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में रामबालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मंगलवार को राम बालक अपने घर संग्रामपुर से अमेठी शहर अपने काम से जा रहे थे कि जैसे ही वह मालती नदी केपास पहुचते कि पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सहित सड़क पर गिर कर घायल हो गये. टक्कर के बाद वाहन मौके से फ़रार हो गया. राहगीरो की सूचना पर परिजन मौके पर पहुँच कर घायल को शहर के मिकी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.
0 comments:
Post a Comment