अशोक श्रीवास्तव  ब्यूरो चीफ अमेठी


अमेठी स्टेट बैंक की शाखा से 05.09.2017 को पैसे निकाल कर जा रही महिला से बाइक सवार उचक्को ने आगे अपनी बाइक लगाकर रोका और रुपये से भरा बैग ले भागने में सफल रहे थे की घटना का खुलासा संग्रामपुर पुलिस ने कर दिया है.
ग्राम धरौली जिला प्रतापगढ निवासी राम दुलारी अपने पडोसी के साथ  भारतीय स्टेट बैंक अमेठी से अपने खाते से रूपये तीस हजार निकाल कर दोपहर बाद लगभग तीन बजे अमेठी से बाइक द्वारा पड़ोसी के साथअपने गाँव जा रही थी कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोइया गाँव के पास पहुचते ही एक बाइक पर दो लोग सवार अचानक तेजी के साथ उनकी बाइक की आगे जाकर उन्हें रोक लिये और रुपये से भरे थैले को छीनकर विशेश्वरगंज की ओर भाग गये. राहगीरो की सूचना पर पहुँची डायल 100 पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया. लेकिन लुटेरे भागने में सफ़ल रहे थे . तब से पुलिस इस घटना के खुलाई के लिये कही हुई थी.

थाना प्रभारी सन्ग्रामपुर के. पी. सिंह यादव ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक माधव चन्द्र द्विवेदी के साथ जैरामपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा ही था कि दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. दौड़ाकर पकड़ने पर जब कड़ाई से पून्छताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से रुपये अठारह हजार नकद मौके पर बरामद हुये.पकड़े गये अभियुक्तो में  देशराज सिंह पीड़ित के गाँव धरौली जिला प्रतापगढ व दूसरा प्रेम शंकर दूबे उर्फ कान्हा निवासी दहिलामऊ थाना कोतवाली प्रतापगढ के निवासी हैं. थाना प्रभारी सन्ग्रामपुर ने बताया कि अभियुक्तो को सम्बन्धित धाराओ में जेल भेजा जा रहा है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top