अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ अमेठी

अमेठी - अमेठी कोतवाली पुलिस की भोर में हुई मुठभेड़ में इलाके में दहशत का पर्याय बना शातिर बदमाश शम्भू कोरी गिरफ़्तार करने में सफ़लता पाई है.
थाना कोतवाली अमेठी के पुलिस उपनिरीक्षक संजय यादव व शिव मिलन हमराहियो के साथ अमेठी बाईपास रोड बस पर थे इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा. इस पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फ़ायरिन्ग शुरु कर दिया. दूसरा फ़ायर मिस हो गया तब तक पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया.
पुलिस उपनिरीक्षक संजय यादव व शिव मिलन ने संयुक्त रूप से बताया कि शम्भू कोरी पुत्र रामू कोरी निवासी डेढ़पसार थाना अमेठी का निवासी है. बदमाश की जामा तलाशी में 01अदद तमंचा 12 बोर, 01जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद किया.
पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार अपराधी शम्भू कोरी अमेठी कोतवाली का टापटेन अपराधी है जो आज भी  अपराध मे संलिप्त है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top