सीएचसी केंद्रों के डाक्टरों को सौंपी गई एक दिन के लिए जिम्मेदारी चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
अमेठी : प्रधानमंत्री सुराक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी सीएचसी केंद्रों पर महिला चिकित्सकों की एक दिन के लिए तैनाती की गई है। गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए नौ सितंबर को एक दिन के लिए तैनात किया गया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आजम ने बताया कि फुरसतगंज में डा. अंशुमान सिंह, गौरीगंज में डा. आरके सक्सेना, बाजारशुकुल में डा. अंकुर मिश्रा, अमेठी में डा.लक्ष्मी सिंह, भेटुआ में डा. राम प्रसाद, जामों में डा. निदा तसनीम, जायस में डा. नीतू चौधरी, सिंहपुर में डा. पुलक यादव, जगदीशपुर में डा. पूजा बरनवाल, भादर में डा. फाल्गुनी गुप्ता, मुसाफिरखाना में डा.प्रज्ञा बाजपेयी, संग्रामपुर में डा. नमिता सिंह व तिलोई में डा. अंजू सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए पानी, अल्पाहार, फल की व्यवस्था कराई जाएगी। इलाज के साथ ही सभी जांचें भी निशुल्क होंगी।
0 comments:
Post a Comment