संग्रामपुर ब्लाक में सोलर लाइट लगवाने में चल रहा है बड़ा खेल
रिपोर्ट चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
आवास लाभार्थियों से धन वसूली आम बात हो गयी है ।
अमेठी । जिले के संग्रामपुर ब्लाक में सोलर लाइट लगाने में बड़े पैमाने पर खेल चल रहा है। आवास लाभार्थियों से धन वसूली आम बात हो गयी है ।पंचायत सचिव से लेकर प्रधान तक ठेकेदारों से कमीशन लेकर गुणवत्ता विहीन लाइट लगवा रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में कार्यदाई फर्म को भुगतान भी हो गया, लेकिन लाइट नहीं लगवाई गई। दस-दस हजार रुपये प्रति लाइट का कमीशन लेकर गावों में गुणवत्ता विहीन लाइट लगाई जा रही है। विकास कार्यों में अनियमितता की हद होती जा रही है। अब लाभार्थियों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से प्रधान और पंचायत सचिव कर रहे हैं अवैध वसूली.
संग्रामपुर ब्लाक के छाछा गाव के लाभार्थियों ने प्रधान से तीस तीस हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। संग्रामपुर ब्लाक में विकास कार्यों में अवैध वसूली के बाद अब प्रधान और सचिव गरीबों से आवास के नाम पर वसूली कर रहे हैं। विकास खंड के छाछा गाव की सरोज पत्नी रामसजीवन, स्वाती पत्नी संतोष, बसंतलाल पुत्र रामदेव ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके खाते से प्रधान ने तीस-तीस हजार रुपये निकाल लिये। लाभार्थियों का आरोप है कि प्रधान ने कहा था कि इस पैसे से शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। लाभार्थियों का आरोप है कि तीस-तीस हजार रुपये वसूलने से उनका आवास अधूरा है। कई बार पैसे की माग की तो प्रधान आनाकानी कर रहे हैं। एसडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि छाछा गाव के लाभार्थियों ने प्रधान से तीस-तीस हजार की वसूली का आरोप लगाया है। जाच के निर्देश दिये गये हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment