नई दिल्ली। रेप के मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत इंसां को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक वह भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थी। पुलिस ने उससे जो पासपोर्ट जब्त किया है उसमें उसका नाम प्रियंका तनेजा लिखा हुआ था। हालांकि पंचकूला के आइजी का कहना है कि हनीप्रीत के मुंबई में होने के इनपुट मिले हैं। उसे किसी भी समय हिरासत में लिया जा सकता है। उसके साथ बाकी चार लोगों के भी होने की संभावना है।
बता दें, हनीप्रीत की तलाश के लिए हरियाणा पुलिस लुकआउट नोटिस पहले ही जारी कर चुकी थी। इसके बाद इंटरनेशनल अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू के अनुसार हनीप्रीत राम रहीम के बारे में सबकुछ जानती है। उसकी तलाश बेहद जरूरी है।
0 comments:
Post a Comment