सहारनपुर
_पुत्री के साथ पांच लोगो द्वारा गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने महिला को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। और मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाही शुरू कर दी है।_
_रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गाँव निवासी एक पिता ने पुलिस मे तहरीर देकर बताया कि  24अगस्त,17को सहारनपुर के गाँव चुनहेटी गाड़ा एक हकीम के पास से अपनी बेटी व दामाद के साथ रिश्तेदारी मे ग्राम छिदबना जा रहा था, रास्ते मे पुरानी रेलवे लाईन के पास पांच लोगो ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए पास के  ईख के खेत मे  लेजाकर कपड़े व रस्सी से जुड़कर जान से मारने की धमकी दी। पिता और पति के सामने  बेटी के साथ पांच लोगो ने बारी-बारी से बलात्कार किया। सोने-चाँदी के जेवरात नगदी लूटकर फरार हो गए पीडिता के पिता ने पाँच लोगो को नामजद करते हुए रामपुर मनिहारान थाना मे तहरीर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी. कठेरिया ने  बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर धारा 376,395 मे मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल कराने के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।जांच कराने के साथ ही  आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top