हमीरपुर-अवैध खनन ने ली एक और जान
रिपोर्ट नवी अहमद
हमीरपुर। मोरंग से भरा ट्रैक्टर पलटा ट्रैक्टर के
नीचे दबकर एक युवक की गई जान।
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को घेर कर जमकर धक्का
मुक्की की।
परिजनों का आरोप है रात लगभग 1 हुई घटना मे मोरंग माफिया रात
भर साक्ष्य मिटाने मे जुटे रहे जबकि युवक का शव ट्रैक्टर के
नीचे ही दबा रहा। सुबह 7 बजे पुलिस
के पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई। रात लगभग
1 बजें बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम बाँधुर खुर्द से
निकली वर्मा नदी से खेतों के रास्ते अवैध
मौरंग ला रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें
दबकर ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार पुत्र भैरम वर्मा
की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
हो गई।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना रात 1 बजे हुई
थी और पुलिस को सारी
जानकारी होते हुए भी उनको सुबह 7
बजे जानकारी दी गई । वहीं
मृतक संन्तोष की पत्नी कल्लो ने
अपनी तहरीर में बताया कि
बीती रात लगभग 10बजे बाँधुर खुर्द का
ही वीरू सिंह पुत्र अशोक सिंह उसके पति
को जबरन नदी से अवैध रूप से बालू भरने के लिए
अपने साथ ले गया था । बताया कि वीरु सिंह खुद
ट्रैक्टर चला रहा था जबकि उसका पति उसके बगल में बैठा हुआ
था। मृतक की पत्नी के अनुसार घटना
लौटते वक्त रास्ते में हुई । आरोप लगाया कि ट्रैक्टर
ट्राली पलटने के बाद जब उसका पति ट्रैक्टर के
नीचे दबा हुआ था तब मौरंग माफिया उसके पति को
निकालने बजाय मौका-ए-वारदात से मौरंग को अन्य मजदूरों से हटवाने
में लगे रहे जिससे सबूत मिटाये जा सके।
वहीं घटना की जानकारी होते
ही मौके पर हजारों की संख्या में
ग्रामीण इकट्ठा हो गए और घटनास्थल पर मौजूद
पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगे जिससे पुलिस
को मौका-ए-वारदात से भागना पड़ा, कुछ देर बाद जनपद के कई थानो
भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी
बल एवं जिले के सभी आला अधिकारी
मौके पर पहुंच गये। जिसकी बाद ही
भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके बावजूद
भी मृत के परिजनों ने दोपहर 1 बजे तक शव को
नहीं निकालने दिया। उनकी माँग
थी कि सभी अधिकारी
नदी मे जाकर खनन की जाँच कर खनन
माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं परिजनों का यह भी कहना था कि
ट्रैक्टर मालिक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। अपर
जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के
द्वारा की गई अनुनय विनय व आर्थिक मदद एवं
माफियाओं पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को
निकालने दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।
बताते चलें कि मृतक तीन भाई हैं जिसमें से दो भाई
दिल्ली में मजदूरी करते हैं । मृतक
की शादी मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम
हुसैना गांव में बीते वर्ष 26 अप्रैल को हुई
थी। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

0 comments:
Post a Comment