अमेठी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद मे बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा ज्ञापन
अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी। गौरीगंज मुख्यालय पर जनपद के चिकत्सा सेवा में बदहाली पर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदेशन में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न किया गया तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा । पूरे जनपद में अल्ट्रासाउन्ड एवं ब्लड बैंक सहित 108 102 एम्बुलेंन्स सुविधा तक बंद होने के कगार पर है।ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया की गोरखपुर और फर्रुखाबाद के बाद क्या अमेठी की जनता के स्वास्थय सुरक्षा चंद चिकित्सकों और बदहाल चिकित्सा सुविधा के हवाले रहेगी?
अपने ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जनपद अमेठी के चिकत्सा सेवा मे सुधार की मांग किया। इस प्रदर्शन मे अमेठी जनपद के कांग्रेस कमेटी के सभी सभी वरिष्ठ नेता गण और कांग्रेस फ्रंटल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे


0 comments:
Post a Comment