रिपोर्ट -चन्द्र मोहन मिश्रा - अमेठी     अमेठी संग्रामपुर मार्ग पर जरौटा गांव के पास प्रा पा शाला के सामने अमेठी की ओर से तीव्र गति से चली आ रही अज्ञात बेलोरो ने सामने से टाटा इंडिगो को टक्कर मार दी जिसमे अमेठी तहसील के अधिवकता संघ के सचिव वृजेश पाण्डेय बाल बाल बच गए । वृजेश पाण्डेय अपने मामा के घर ईस्वरपुर से अमेठी अपने घर जा रहे थे .लगभग शाम को 8 बजे अज्ञात बोलेरो उनके वाहन को क्षति पंहुचा कर वहाँ से भाग निकला.अधिवक्ता के साथ उनका परिवार भी था. किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी मामले की सूचना तुरंत एसओ संग्रामपुर को दी गयी. मौके पर दो सिपाही भेज कर बोलेरो को पकड़ने की कोशिश एसओ द्वारा की गयी लेकिन बोलेरो फ़रार होने में कामयाब रही.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top