अशोक श्रीवास्तव अमेठी

अमेठी - जिले की अमेठी, गौरीगन्ज, तिलोई व मुसाफिरखाना में तहसील दिवस का आयोजन हुआ.
मुसाफ़िरखाना में आयोजित तहसील समाधान दिवस में  आज अपरजिलाधिकारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे, उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडे ,तहसीलदार महात्मा सिंह व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश ,खंड विकास अधिकारी मुसाफिरखाना व शुकुल बाजार ने फरियाद सुनी। अधिकारियो ने फ़रियादियो के प्रार्थना पत्र को गौर से पढ़ कर सम्बन्धित अधीनस्थो को त्वरित निस्तारण करने को कहा.
वहीं राजस्व ग्राम उमा मिश्र पुर से चकरोड पर हुये अतिक्रमण को हटाये जाने का एक प्रार्थना पत्र अपरजिलाधिकारी को दिया गया. प्रार्थना पत्र को पढ़ने के बाद अपर जिलाधिकारी ने कड़े तेवर अख्तियार करते हुये हल्का लेखपाल को निर्देश देते हुए कहा कि यदि चकरोड पर से अतिक्रमण जल्द ही नहीं हटाया गया और उसकी पैमाइश नहीं की गई तो आपका वेतन रोक दिया जाएगा. इस संबंध में तुरंत टीम गठित करने का निर्देश भी दिया गया है । उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडे द्वारा टीम का गठन कर दिया गया और चकरोड मुक्त कराने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। आज तहसील दिवस मैं फरियादियों की काफी संख्या दिखाई दी और शिकायतों का निस्तारण तत्काल हो इस पर ज्यादा ध्यान दिया गया. इस संबंध में प्रशासन द्वारा अच्छी तैयारी की गई थी. काफी मामलों का निस्तारण करने के आदेश संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को दे दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top