(भाषा) भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह, भाजपा के बिहार प्रमुख नित्यानंद राय और राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा ने दावा किया कि उनके गीतों की लोकप्रियता से पार्टी को अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। अरुण ने कहा कि उनके एक गीत को आठ करोड़ बार देखा गया। पवन ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया था क्योंकि वह गरीबों के लिए काम करते है। उन्होंने कहा ‘‘मुझे चुनाव लड़ने का कोई लालच नहीं है। यदि भाजपा प्रमुख अमित शाह मुझसे कहते है तो इसके बाद मैं ऐसा कर सकता हूं।’’

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top