अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी

अमेठी : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे ने एक परिवार को बिखेर कर रख दिया। एक ही परिवार के देवर-भाभी की हुई एक साथ मौत से दो मासूम भी प्रभावित हो गए हैं। एक मासूम से मां का साया तो दूसरे के सिर से पिता का साया उठ गया है। नौजवान पोते को हादसे में खोने के बाद दादी भी बदहवास हो गई है।

कोतवाली क्षेत्र के अत्तानगर गांव निवासी सूर्यभान सिंह जामो विकास खंड के रानी गणेश महाविद्यालय में नौकरी करता था। उसकी भाभी प्रतिभा सिंह गौरीगंज के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। सुबह दोनों ड्यूटी पर अक्सर साथ ही जाते थे। सूर्यभान का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। उसकी एक वर्ष की पुत्री अदिती थी। हादसे में उसने अपने पिता को खो दिया। हादसे के बाद से पत्‍‌नी शीलू सदमे में आ गई है। वहीं, उसकी भाभी प्रतिभा की मौत से पांच वर्षीय आर्या के सिर से मां का साया उठ गया। दोनों मासूमों को नहीं पता कि उनके मां और बाप अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों का हाल भी बुरा है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top