रिपो- अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी                      अमेठी : सूबे की भाजपा सरकार ने किसानों का कृषि ऋण माफ किया है। इसके लिए बुधवार को ऋण मोचन कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। वही इसे सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

बुधवार को स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा व मंत्री सुरेश पासी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए सरकार ने भारी भरकम धन भी मुहैया कराया है। कार्यक्रम स्थल पर लगने वाले टेंट पांडाल भी भगवा रंग का लगवाया जा रहा है। पांच हजार से अधिक लोगों नाश्ता व पानी मुहैया कराने के लिए पूर्ति महकमें को जिम्मदारी दी गई है। वहीं साफ सफाई के लिए जिला पंचायत राज विभाग व यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस महकमें को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार वाहन व्यवस्था के लिए एआरटीओ को दायित्व सौंपा गया है। जिले के सभी विभागों को कार्यक्रम में शामिल कर जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सूत्रों की माने तो बैंकों ने अभी तक अपना काम पूरा ही नहीं कर पाये है। प्रशासन अपनी साख बचाने के लिए आधी अधूरी तैयारी के बीच कार्यक्रम संपन्न कराकर जिम्मेदारी पूर्ण कर रहा है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र ने कहा कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कही पर भी किसी प्रकार की कमी नहीं है।

पांच हजार लाभार्थी होंगे शामिल

ऋण मोचन कार्यक्रम में पांच हजार किसानों को बुलाया गया है जिसमें से दो हजार गौरीगंज से व एक एक हजार लाभार्थी मुसाफिरखाना, तिलोई व अमेठी तहसील से आऐंगे। उनको लाने ले जाने व निश्चित स्थान पर बैठाने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम की होगी। खाने पीने का भी इंतजाम किया गया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top