रिपोर- अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
अमेठी। अमेठी जन विकास ट्रस्ट महमूदपुर अमेठी के तत्वाधान में आयोजित स्वच्छ पेयजल शिविर में सीएमओ अमेठी डाॅ0 आरएम श्रीवास्तव विधायक प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला संयांेजक आशा बाजपेयी सहित संस्था अध्यक्ष श्याम सुन्दर पाण्डेय मौजूद रहे।स्वच्छ पेयजल शिविर के उद्घाटन के अवसर पर सीएमओ डाॅ श्रीवास्तव ने कहा कि लोगो को स्वच्छ पेयजल बहुत जरुरी है। पानी को उबाल कर पिये, क्लोरीन की गोली से पानी की सफाई कर ले,ब्लीचिंग पाउडर डाले ताकि जीवाणु रहित पानी हो जाय। पानी की कमी से स्वस्थ मनुष्य भी परेशान रहता है इसलिए पानी की कमी नही होनी चाहिए।भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजिका आशा बाजपेयी ने कहा कि पानी उबाल कर पिये। उसे ढककर रखे। पानी के बर्तन को अच्छी तरह नियमति रुप साफ करें स्वच्छ पेयजल के लिए लोगो को प्रेरित करें। जन सहभागिता के बिना सम्भव नही है।अमेठी जन विकास ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुन्दर पाण्डेय ने कहा कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के विकास समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए समर्पित है। स्वास्थ्य बाल विकास शिक्षा स्वच्छ पेयजल पर्यावरण तथा नवीन अक्षय ऊर्जा श्रोतो के विकास हेतु जागरुकता का संचालन संस्था करती है। स्वच्छ पेयजल के महत्व पर प्रकाश डाला स्वच्छ पीने के पानी से मनुष्य को बीमारी कम होती है। इसके लिए रोगो को जागरुक होना जरुरी है। स्वच्छ बूंद-बूंद पानी की कीमत है। हमे पानी की बर्बादी को बचाना है। उक्त विचार मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आरएम श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेटुआ के गांव नौगिरवा में आयोजित स्वच्छ पेयजल शिविर में कही।।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेटुआ नौगिरवा के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ राम प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ पेयजल के लिए अमेठी जन विकास ट्रस्ट ने सराहनीय कार्य कर रही है। पानी विकास की गोली है। बूंद बूद पानी लोगो की जान सलामत रहती है। पानी हम पिये तो वह स्वच्छ होना चाहिए। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष अजित मिश्र सचिव राम कृष्ण पाण्डेय पवन पाण्डेय बृजेश तिवारी , पारसनाथ पाण्डेय राहुल पाण्डेय सुनील द्विवेदी विनय बाजपेयी कृपाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment