नवी अहमद:सुमेरपुर-हमीरपुर। बीती रात नेशनल हाइवें में चन्द्रपुरवा गांव से बैलगाड़ी से इंगोहटा लौंट रहे दो किसानों को तेज रफ्तार ट्रक लीणा नाला पुल पर कुचलते हुये भाग निकला। इस घटना मंे एक किसान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना में बैलगाड़ी भी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है और एक बैल भी मरा है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृत किसान अपनी ससुराल इंगोहटा में रहकर खेती किसानी करता था।
बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे इंगोहटा निवासी राम प्रताप भरद्वाज (45) अपने साथी किसान रमाकांत मिश्रा (50) के साथ क्षेत्र के ग्राम चन्दपुरवा बुजुर्ग से बैलगाड़ी में अरहर की खाडू लादकर इंगोहटा लौट रहे थे। नेशनल हाइवे में लीणा नाला के पुल पर कानपुर से कबरई की तरफ जा रहा ट्रक बैलगाड़ी को कुचलता हुआ निकल गया। इस घटना से राम प्रताप 45 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसका साथ किसान रमाकांत मिश्रा घायल हो गया। इस घटना में मृत किसान के एक बैल की भी मौत हो गयी। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। इस घटना से मृतक किसान के घर कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि मृतक किसान बांदा जनपद की अटर्रा तहसील के हस्तम गांव का मूल निवासी है पिछले 20 वर्षो से अपनी ससुराल इंगोहटा में परिवार सहित रहकर खेती बाड़ी करके जीवन यापन करता था। इस घटना से मृत किसान की पत्नी गुड्ढ़ो, पुत्री ज्योति एवं पूजा तथा पुत्र राहुल एवं छोटू का रो-रोकर बुराहाल हो गया है। उधर दुर्घटना में घायल हुये रमाकांत को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। साथी किसान की मौंत से यह भी बहुत दुखी है।
Home
»
उत्तर प्रदेश
»
बुन्देलखंड
»
सुमेरपुर
»
हमीरपुर
» हाइवे में तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी को कुचला एक किसान की मौंत, एक घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment