राष्ट्रीय | अधिकारियों ने आज कहा है कि दक्षिण मुंबई के तंग भिंडी बाजार में 117 साल पुरानी एक इमारत ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस इमारत में कई आवास, गोदाम और एक प्ले स्कूल था। गुरुवार रात और अधिक शव मिलने से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात तलाश और बचाव अभियान के दौरान मलबे से नौ और शव निकाले गए हैं। मरने वाले लोगों में 24 पुरुष और नौ महिलाएं हैं।


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को गिरी इस इमारत में और अधिक लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है क्योंकि मलबे में अब भी लोग फंसे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य नौ लोगों को मलबे के भीतर से घायल अवस्था में बाहर निकालकर जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के छह अधिकारी और एनडीआरएफ का एक अधिकारी भी इस अभियान में घायल हो गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान में कर्मियों की सहायता करने के लिए घटनास्थल पर आठ दमकल वाहन, एक बचाव वैन और एंबुलेंस मौजूद हैं।

मुंबई में लगातार हुई बारिश के दो दिन बाद यह घटना हुई है। मुंबई में बारिश की वजह से सड़कें, रेल और हवाई सेवा प्रभावित हो गई थी, जिससे जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया था। बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। कई का मानना है कि मूसलाधार बारिश से जर्जर पड़ी इस इमारत में और क्षति पहुंची और यह ढह गई।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top