राजनांदगांव, भाषा: छ}ाीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज यहां बताया
कि जिले के गंडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुकतरा गांव के जंगल में पुलिस दल
ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।
अग्रवाल ने
बताया कि गंडई थाना क्षेत्र में नक्सलियों के विस्तार पार्टी की सूचना पर
जिला पुलिस बल और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना
किया गया था। दल जब सुकतरा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल
पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्वाई की।
उन्होंने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली
वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां
से दो नक्सलियों का शव, 315 बोर बंदूक और एक पिस्टल बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई
है। हांलकि प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली है कि दोनों नक्सलियों के
विस्तार पार्टी के सदस्य थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सली छ}ाीसगढ़
और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने प्रभाव का विस्तार करने की
कोशिश कर रहे हैं।
राज्य के इस नक्सल प्रभावित जिले में इस महीने की 18 तारीख को पुलिस ने दो महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment