सांकेतिक छवि - गूगल से साभार
नवी अहमद भरुवा सुमेरपुर (हमीरपुर) कस्बे के जी0जी0आई0सी० इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या और बाबू की मिलीभगत से छात्राओं से वसूली जारही है मनमानी फ़ीस.
गौरतलब हो की सुमेरपुर स्थित जी0जी0आई0सी० कॉलेज की प्रधानाचार्या और बाबू ने मिलकर प्रशाशन को ताक पर रखते हुए नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे है. स्कूल की एक छात्रा ने बताया कि जब वो स्कूल में दाखिले(१०वीं०) के लिए पहुंची तो उससे ७१० रु० ६ महीने कि फ़ीस कि मांग कि गयी. जब उसने पावती (रसीद) मांगी तो कहा गया कि रसीद नहीं मिलेगी, एड्मिशन कराना है तो कराओ. इसके अतिरिक्त विद्यालय में टी0सी० के लिए १५० रु से लेकर २०० रु० तक वसूले जा रहे हैं. सामान्य वर्ग कि छात्राओं से ८१० रु0 (१०वीं०) वसूले जा रहे हैं. जानकारी मिलने पर जब इस बाबत कुछ पत्रकार विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाचार्या विद्यालय से नदारद थी. बाबू (क्लर्क) ने बताया कि वह कानपूर गई है. जब पत्रकारों ने फ़ीस व टी० सी० के सन्दर्भ में जानकारी लेनी चाही तो बाबू ने कोई जवाब नहीं दिया और पत्रकारों के ऊपर आग बबूला हो गयी. और पत्रकारों अभद्रदता करते हुए फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी ये विद्यालय और यहाँ कि कि प्रधानाचार्या विवादित हो चुकीं है. लगभग दो वर्ष पूर्व विद्यालय से हाई स्कूल के प्रश्न पत्र चोरी होने पर प्रधानाचार्या विवादित हो चुकीं है.

0 comments:
Post a Comment