मामला, शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम
आवास कॉलोनी का है जहा से सोलह
वर्षीय किशोरी अपनी बुआ
के घर हुकुलगंज जाने के लिए निकली
थीरास्ते में निखिल यादव नाम के एक युवक ने उसे हुकुलगंज छोड़ने की बात कही और
उसे देर रात तक इधर-उधर घुमाता रहा. फिर किशोरी को लेकर वह चौकाघाट फ्लाईओवर के पास पहुंचा जहां उसने अपने तीन अन्य दोस्तों पिंटू, राहुल और बच्चेलाल को बुला लिया. चारों युवकों ने पुल के नीचे ही उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया और किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले देर रात किसी राहगीर द्वारा सूचना पर महिला पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को उसके घर पहुंचाया. पीड़िता नेअपनी बड़ी बहन को अपने साथ हुए
दुष्कर्म के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 363, 5 जी पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कररही है और दो फरार साथियो की तलाश जारी है |

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top