बिहारीगढ/सहारनपुर ,मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने नौरंगपुर तिराहे से भारी मात्रा में देसी शराब की पेटियां बरामद की हैं, इस मामले में दो आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार जहानपुर निवासी बसंत कुमार पुत्र शिवगिर सिंह लंबे अर्से से घाड क्षेत्र में शराब की तस्करी कर रहा था बताया जा रहा है कि बसंत कुमार शराब का बहुत बड़ा तस्कर हैं जो हरियाणा सहित अन्य कई जगहों से सस्ती शराब खरीद कर ले आता हैं और यहां परचून की दुकानो के अलावा गरीब बस्तियों में अपने ठिकानों पर रखवा कर उसकी अवैध बिक्री करवा रहा है।
इस धंधे में बिहारीगढ़ थाना पुलिस भी बसंत को संरक्षण दे रही है मामला थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के संज्ञान में आने पर बुधवार की सुबह नौंरगपुर निवासी एक ग्रामीण के घर से 25 पेटी देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई थी। बताया जा रहा है कि शराब पकड़े जाने की सूचना लगते ही कथित शराब तस्कर बसंत फरार हो गया और शराब छुड़ाने के लिए पुलिस से सेटिंग करने में लगा रहा।
दोपहर करीब 12 बजे ग्राम प्रधान नौरंगपुर मांगेराम सैनी के साथ गांव से काफी भीड़ थाने पहुंची । और उन्होंने थानाध्यक्ष को साफ लफ्जो में कह दिया कि अगर शराब माफिया बसंत कुमार को अथवा पकडी गई शराब को छोडा तो वह शिकायत लेकर SSP सहारनपुर को मिलेंगे ।
इस चेतावनी के बाद थाना पुलिस बैकफुट पर आ गई और उन्होंने बसंत कुमार के अलावा जनेश्वर प्रसाद निवासी नौरंगपुर को नामजद कर दोनों के खिलाफ शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई शुरु कर दी । ग्रामीणों का कहना है कि बसंत पुलिस की मिली भगत से यहा घाड इलाके में शराब की तस्करी का काम पिछले कई वर्षों से कर रहा है पुलिस को अनेक बार शिकायत की गई लेकिन उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से हर बार पुलिस बचती रही । इसी बात से शराब तस्करों के होसले बुलंद हैं ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment