क़ाज़ी अज़मत:मामला मौदहा कोतवाली अंतर्गत उपरौस का है जानकारी के अनुसार नगर मौदहा में गांजे का कारोबार लम्बे समय से हो फल फूल रहा है,
तस्कर छत्तीसगढ़ से ट्रेन अथवा निजी साधनों के माध्यम से गांजा लाकर नगर में बेधड़क पैर पसारे है जिसपर लगाम लगाना अब तक आसान नही था परंतु अपराधियो पर पुलिस अधीक्षक के शख्त तेवर देख कोतवाली पुलिस भी एक्सन में है,
जिसका प्रमाण ताबड़तोड़ हो रही अपराधियो की गिरफ्तारी व हो रहे खुलासे है।
वर्तमान में अपराधियो के लिए मौदहा कोतवाल किसी सिंघम से कम नही ,
बीती रात ग्राम करहय्या से असलहा फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर मौके से बने अधबने असलहो के साथ कोतवाली लौते ही थे कि तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर मय दलबल के उपरौस पहुंचे व भारी मात्रा में गांजा व चौपहिया वाहन सहित 4 युवको को मौके से गिरफ्तार किया।
जिसमें सपा नेता शादाब हुसैन, बहाउद्दीन, निज़ाम व आलम है जिन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया जबकि आरिफ, अरशद व रवि मौके से फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश में पुलिस हाथ पैर चला रही है

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top