(दीपक सेन) नयी दिल्ली, (भाषा) पौराणिक चरित्रों को नया आयाम देने वाले अंग्रेजी के लेखक अमीश ने कहा है कि सीता के बाद उनका अगला उपन्यास राम पर नहीं बल्कि रावण पर आधारित होगा। वह पौराणिक चरित्रों को इसलिए अपना विषय बनाते हैं, क्योंकि पाठक खुद को इनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। अमीश ने Þपीटीआई-भाषा Þ से फोन पर बातचीत में कहा, Þ Þमैं अपने उपन्यास के लिए पौराणिक चरित्रों का चयन इसलिए करता हूं क्योंकि ऐसे चरित्र के जरिये बहुत कुछ सीख सकते है और इनसे मिलने वाली शिक्षा के जरिये हम खासकर युवा पाठक अपनी जिंदगी को और बेहतर बना सकते हैं। पाठक भी ऐसे किरदारों से जुड़ाव महसूस करते हैं। Þ Þ अंग्रेजी में पौराणिक पात्रों के चित्रण के बारे में उन्होंने कहा, Þ Þकिस भाषा में बात कही जा रही है, इसका अधिक महत्व नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि उपन्यास की विषयवस्तु हमारी :भारतीयता: जड़ों से जुड़ी हुई हो और मेरा मानना है कि जड़ों से जुड़ा हुआ विषय हमेशा पाठक को आकषर्ति करता है। Þ Þ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, Þ Þमेरा गृहनगर बनारस है और मेरी परवरिश ऐसे माहौल में हुई जिसके कारण पौराणिक चरित्र बतौर लेखक मुझे बेहद आकषर्ति करते हैं। Þ Þ Þसीता : वारियर आफ मिथिला Þ के बारे में उन्होंने कहा, Þ Þयह रामचंद्र श्रृंखला की अगली कड़ी है और इन दोनों किताबों को मैं रामायण के प्रति श्रृद्धांजलि का जरिया मानता हूं। तुलसी का रामचरित मानस इस पौराणिक गाथा को अलग तरह से प्रस्तुत करता है। हर भाषा की अलग-अलग रामायण है और उसका प्रस्तुतिकरण अलग-अलग तरह से किया गया है। बचपन से ही रामायण और इसके पात्र मुझे बेहद आकषर्ति करते हैं। Þ Þ Þसायन आफ इक्ष्वाकु Þ के रामचंद्र श्रृंखला के अगले अंग्रेजी उपन्यास Þसीता : वारियर आफ मिथिला Þ का हिन्दी अनुवाद पाठकों के सामने आने वाला है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top